चमोली। जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र में ड्रैगन की गतिविधियां फिर से देखी गई हैं। बताया जा रहा है चीनी सैनिक बाड़ाहोती क्षेत्र में होतीगाड तक पहुंचे थे। क्षेत्र में लगभग40 चीनी सैनिक देखे गए। सीमा क्षेत्र में चीनी सैनिकों की गतिविधि यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी गई बार सीमा क्षेत्र में चीन की ओर से गतिविधि देखी गई हैं। हालांकि चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी से इन्कार किया है। पिछले साल से लद्दाख में भारत के साथ सैन्य गतिरोध में लगी चीनी सेना अपनी हिमाकत से बाज नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि चीन ने बाड़ाहोती क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है, क्योंकि हाल ही में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक प्लाटून को सक्रिय देखा गया था। भारत की ओर से सीमा क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने का कार्य युद्घस्तर पर किया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में हवाई अड्डों का भी विस्तार तेजी से किया जा रहा है। बाड़ाहोती क्षेत्र में चीनी सैनिकों की गतिविधि पर खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।
चमोली से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में फिर देखी गई चीन की गतिविधियां, खुफिया तंत्र अलर्ट–
by laxmi Purohit | Jul 21, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
