खूबसूरत पर्यटन स्थल मोहनखाल को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की उठी मांग–

by | Jan 6, 2022 | चमोली, पर्यटन | 0 comments


चमोली और रुप्रयाग जनपद के मध्य में स्थित मोहनखाल क्षेत्र को सड़क से जोड़ा जाए, चोपता-मोहनखाल सड़क का निर्माण शुरू किया जाए– गोपेश्वर। चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के मध्य में स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल मोहनखाल को विकास की दरकार है। स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मोहनखाल को सड़क व अन्य सुविधाएं मुहैया कर पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग की है। कहा कि सड़क की सुविधा न होने से खूबसूरत मोहनखाल क्षेत्र पर्यटकों की नजरों से आज भी दूर है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को भी ज्ञापन सौंपा गया है। ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला के ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, किणजाणी के प्रधान महेंद्र बिष्ट, मोहनखाल बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिलोक सिह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल, डा. रमेश चंद्र, डा. राजीव, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश थपलियाल, ओम प्रकाश नेगी, अमर सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, रवि थपलियाल, राजीव नेगी और वसुदेव बिष्ट ने कहा कि मोहनखाल क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत स्थल है। यह स्थान प्रसिद्घ कार्तिक स्वामी मंदिर, नागनाथ, बामनाथ, चंद्रनगर जैसे दर्शनीय स्थलों के मध्य में स्थित है। बताया गया कि अस्सी के दशक में 13 किमी मोहनखाल-चोपता मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसमें से करीब आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य हुआ तो वन विभाग ने वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर सड़क का कार्य रोक लिया। इसके बाद न तो लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की पैरवी की और ना ही जनप्रतिनिधियों ने। तब से सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कर मोहनखाल क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग उठाई है। कहा गया कि यदि चोपता से मोहनखाल तक सड़क निर्माण होता है तो पोखरी क्षेत्र में पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो जाएगा। यहां पर्यटन व्यवसाय भी खूब चलेगा और लोगों को रोजगार मिल जाएगा। जोशीमठ की तर्ज पर मोहनखाल, पोखरी, कनकचौंरी, चंद्रनगर क्षेत्र में पर्यटकों की वर्षभर आवाजाही बनी रहेगी। पोखरी के नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने चोपता-मोहनखाल सड़क के निर्माण के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजा जाएगा। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!