अगस्त्यमुनि। जनसंख्या के लिहाज से रूद्रप्रयाग जनपद की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार सिल्ला ब्राह्मण गांव में बीते वर्षों एक करोड़ की लागत से पेयजल योजना का निर्माण किया गया। योजना से ब्राह़्मणगांव से लेकर बेड़ासारी तक के तोकों को लाभान्वित किया गया। हर घर में पानी की कमी दूर हुई तो ग्रामीणों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब पेयजल योजना का रख-रखाव न होने और जगह-जगह आपदा के कारण योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। चार दिन से योजना ठप पड़ी है। पहले बकोला में सड़क की नाली का काम कर रही जेसीबी मशीन ने योजना के पाइप तोड़े, यहां पेयजल योजना को जोड़ा गया तो अब कोटी गदेरे में पानी लावारिस हालत में बह रहा है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि इस योजना का कोई पूछनहार है कि नहीं। बार-बार पेयजल योजना के बाधित होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश में ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोतों से पेयजल की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। ग्रामीणों ने पेयजल योजना के रख-रखाव के लिए एक नियमित फीटर की नियुक्ति की मांग उठाई है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े। भारत सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल की योजना संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने इस योजना से सिल्ला ब्राह्मण गांव को भी लाभान्वित करने की मांग उठाई है। गांव की ग्राम प्रधान भागीरथी देवी का कहना है कि जेसीबी मशीन ने बकोला में पेयजल लाइन को तोड़ दिया था, सूचना मिलने पर तत्काल योजना को दुरुस्त किया गया, लेकिन उसके बाद कोटी गदेरे पर योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। लगातार बारिश होने के कारण योजना पर सुधारीकरण कार्य नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार को फीटर को साथ लेकर पेयजल योजना को सुचारु कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार से योजना पर पानी की सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी।
दम तोड़ती एक करोड़ की सिल्ला पेयजल योजना, चार दिनों से पानी नहीं, कौन है पूछनहार-
by laxmi Purohit | Jul 21, 2021 | पेयजल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...
राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...
97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...
तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
रुद्रप्रयाग, 11 अगस्त 2026: ज्ञान के प्रसार और युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से...
बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...
चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...
नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
