दम तोड़ती एक करोड़ की सिल्ला पेयजल योजना, चार दिनों से पानी नहीं, कौन है पूछनहार-

by | Jul 21, 2021 | पेयजल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अगस्त्यमुनि। जनसंख्या के लिहाज से रूद्रप्रयाग जनपद की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार सिल्ला ब्राह्मण गांव में बीते वर्षों एक करोड़ की लागत से पेयजल योजना का निर्माण किया गया। योजना से ब्राह़्मणगांव से लेकर बेड़ासारी तक के तोकों को लाभान्वित किया गया। हर घर में पानी की कमी दूर हुई तो ग्रामीणों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब पेयजल योजना का रख-रखाव न होने और जगह-जगह आपदा के कारण योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। चार दिन से योजना ठप पड़ी है। पहले बकोला में सड़क की नाली का काम कर रही जेसीबी मशीन ने योजना के पाइप तोड़े, यहां पेयजल योजना को जोड़ा गया तो अब कोटी गदेरे में पानी लावारिस हालत में बह रहा है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि इस योजना का कोई पूछनहार है कि नहीं। बार-बार पेयजल योजना के बाधित होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश में ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोतों से पेयजल की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। ग्रामीणों ने पेयजल योजना के रख-रखाव के ‌लिए एक नियमित फीटर की नियुक्ति की मांग उठाई है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े। भारत सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल की योजना संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने इस योजना से सिल्ला ब्राह्मण गांव को भी लाभान्वित करने की मांग उठाई है। गांव की ग्राम प्रधान भागीरथी देवी का कहना है कि जेसीबी मशीन ने बकोला में पेयजल लाइन को तोड़ दिया था, सूचना मिलने पर तत्काल योजना को दुरुस्त किया गया, लेकिन उसके बाद कोटी गदेरे पर योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। लगातार बारिश होने के कारण योजना पर सुधारीकरण कार्य नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार को फीटर को साथ लेकर पेयजल योजना को सुचारु कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार से योजना पर पानी की सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!