सात किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाई ग्रामीणों ने प्रसव वाली महिला, महिला ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म– चमोली। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को सात किलोमीटर तक कंधे पर कुर्सी के सहारे पैदल ही सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट लाया जा रहा था, लेकिन महिला ने अस्पताल से आठ किलोमीटर पहले ही वादुक बैंड पर एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। प्राणमति गांव के राजेंद्र कुमार की 26 वर्षीय पत्नी करिश्मा देवी शनिवार रात से ही प्रवास पीड़ा से परेशान थी। रविवार को भी प्रसव पीड़ा अधिक होने से ग्रामीणों ने कुर्सी और डंडों के सहारे कंधे पर करीब सात किलोमीटर तक पैदल चलकर करिश्मा को सितेल गांव तक सड़क तक पहुंचाया। सितेल गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट 16 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने सितेल गांव तक एंबुलेंस मंगवाई, लेकिन लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित वादुक बैंड पर एंबुलेंस में ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी और सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल सिंह नेगी ने बताया कि यदि महिला को पैदल लाने में थोड़ी भी देरी होती तो दिक्कत हो सकती थी। उन्होंने बताया कि सड़क न होने से प्राणमति, कनोल और बड़गुना गांव के ग्रामीणों को सात किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने सितेल-प्राणमति (7 किमी) सड़क के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक भी सड़क निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रुका हुआ है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
वादुक बैंड पर एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म–
by laxmi Purohit | Jan 16, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित हो रही परीक्षा, खूब दमखम दिखा रहे बच्चे-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026:...
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...
गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...
डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...
लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...
गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...
भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
