शाबास राहुल, आज तक इस ऊंचाई को किसी ने साइकिल पर नहीं नापा, चमोली का बढ़ाया मान–

by | Jul 22, 2021 | चमोली, साहसिक खेल | 0 comments

जोशीमठ। बदरीनाथ के राहुल मेहता अपने हुनर के बूते हमेशा चर्चाओं में रहता है। इस बार राहुल ने दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचाई वाले सड़क मार्ग माणा पास (18399 फीट) की साइकिल यात्रा कर देवताल में तिरंगा फहराया। आज तक इस ऊंचाई को किसी ने भी साइकिल से नहीं नापा। समुद्रतल से 5545 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे को माना ला, चिरबितया व डुंगरी ला नाम से भी जाना जाता है। राहुल का यह साहसिक कार्य पहला नहीं है। इससे पहले भी वह कई साहसिक कार्य कर चुका है। राहुल दुर्गम सतोपंथ की पथरीले रास्ते पर साइकिल यात्रा कर चुका है। इससे पहले वह  राहुल मेहता बृहस्पतिवार को सकुशल बदरीनाथ धाम लौट आए हैं। स्थानीय निवासी राहुल मेहता 20 जुलाई को खराब मौसम, उफनाए नालों और ग्ले‌शियरों को पार करते हुए साइकिल से बदरीनाथ से देवताल होते हुए माणा पास पहुंचा। राहुल ने पहल दिन घस्तोली में आईटीबीपी के कैंप में रात गुजारी। दूसरे दिन वह माणा पास पहुंचा। राहुल मेहता का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह इस यात्रा पर निकले थे। बदरीनाथ से माणापास की दूरी करीब ५२ किमी है। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!