जोशीमठ। बदरीनाथ के राहुल मेहता अपने हुनर के बूते हमेशा चर्चाओं में रहता है। इस बार राहुल ने दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचाई वाले सड़क मार्ग माणा पास (18399 फीट) की साइकिल यात्रा कर देवताल में तिरंगा फहराया। आज तक इस ऊंचाई को किसी ने भी साइकिल से नहीं नापा। समुद्रतल से 5545 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे को माना ला, चिरबितया व डुंगरी ला नाम से भी जाना जाता है। राहुल का यह साहसिक कार्य पहला नहीं है। इससे पहले भी वह कई साहसिक कार्य कर चुका है। राहुल दुर्गम सतोपंथ की पथरीले रास्ते पर साइकिल यात्रा कर चुका है। इससे पहले वह राहुल मेहता बृहस्पतिवार को सकुशल बदरीनाथ धाम लौट आए हैं। स्थानीय निवासी राहुल मेहता 20 जुलाई को खराब मौसम, उफनाए नालों और ग्लेशियरों को पार करते हुए साइकिल से बदरीनाथ से देवताल होते हुए माणा पास पहुंचा। राहुल ने पहल दिन घस्तोली में आईटीबीपी के कैंप में रात गुजारी। दूसरे दिन वह माणा पास पहुंचा। राहुल मेहता का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह इस यात्रा पर निकले थे। बदरीनाथ से माणापास की दूरी करीब ५२ किमी है।
शाबास राहुल, आज तक इस ऊंचाई को किसी ने साइकिल पर नहीं नापा, चमोली का बढ़ाया मान–
by laxmi Purohit | Jul 22, 2021 | चमोली, साहसिक खेल | 0 comments

Latest News
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
