जन औषधी केंद्र मिला बंद, अस्पताल प्रशासन पर बिफरे सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल–

by | Jan 18, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने किया गोपेश्वर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश– 

गोपेश्वर। चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जन औषधी केंद्र बंद मिला, जिस पर सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को शीघ्र केंद्र के संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी काउंटर का निरीक्षण कर काउंटर के पास सैनिटाइजर व मास्क की हर समय व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ओपीडी कक्षों का निरीक्षण कर कक्षों में समुचित सफाई व्यवस्था रखने के लिए कहा गया। सर्जन चेंबर और औषधी भंडार कक्ष के बाहर गंदगी पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शीघ्र अस्पताल के चारों ओर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को छोड़कर बिना कोविड टेस्ट के किसी भी मरीज का अल्ट्रासाउंड न किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सोशल डिस्टेंस को व्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन से होमगार्ड के जवानों की तैनाती करने की डिमांड की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में मौजूदा समय में छह कोरोना मरीज भर्ती हैं। सीएमओ ने कहा कि आपदा को देखते हुए अस्पताल में एक आकस्मिक दवा केंद्र भी स्थापित किया जाए, जिसमें आपातकालीन दवाईयां व सामग्री रखी जाए। उन्होंने कोरोना की टेस्टिंग में ट्रूनट और आरटीपीसीआर सेंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला अस्पताल के अधिकारी व चिकित्सक भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की सैंपलिंग की गई, जिसमें तीन चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं।  

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!