यहां आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिका‌िरियों और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा– 

by | Jan 27, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments


बदरीनाथ विधानसभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी के चयन का लगाया आरोप, कार्यकर्ता नाराज– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के बदरीनाथ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी के विरोध में स्वर उठने लगे हैं। पार्टी हाईकमान पर  में विधानसभा के संपूर्ण संगठन ने इस्तीफा दे दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी के सह प्रभारी राजीव चौधरी को सामूहिक इस्तीफा भेजा है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि बदरीनाथ विधानसभा के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट ‌देने के बजाय जनपद की थराली विधानसभा के भगवती प्रसाद मैंदोली को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कहा गया कि जबकि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे थे।

क्षुब्ध बदरीनाथ प्रभारी अनूप सिह रावत, पूर्व सह प्रभारी प्रदीप सिंंह बिष्ट, आशीष बर्त्वाल, चरण सिंह, कुलदीप नेगी, मनोज, प्रमोद, दिलवर सिंंह, सूरज घरिया आदि ने अपना इस्तीफा दे दिया है। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!