चमोली पुलिस ने लौटाए एक लाख 60 हजार के खोए आठ मोबाइल फोन–

by | Feb 1, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिले के विभिन्न जगहों से खो गए मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, संबंधित लोगों को सौंपे फोन– 

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चमोली पुलिस ने अपने मोबाइल रिकवर सेल को सक्रिय कर दिया है। सेल की टीम ने पिछले कई महिनों से खोए लोगों के मोबाइल फोन उन्हें लौटा दिए। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से छह माह पूर्व खोए मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से बरामद कर लिया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत एक लाख 60 हजार है।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जनपद में मोबाइल रिकवर सेल को सक्रिय किया है। उन्होंने मोबाइल फोन खोने के लोगों के प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश संबंधित थाना पुलिस अधिकारियों को दिए थे। पुलिस टीम ने आठ मोबाइल फोन विभिन्न जगहों से बरामद किए। मंगलवार को मोबाइल फोन स्वामियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर एसपी श्वेता चौबे के हाथों उन्हें फोन लौटा दिए गए।

जोशीमठ की बसंती देवी ने बताया कि छह माह पूर्व औली में उनका मोबाइल फोन खो गया था, पुलिस ने फोन को बरामद कर आर्थिक नुकसान बचा लिया है। नंदानगर घाट के विनोद कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व उनका मोबाइल फोन खो गया था, फोन खो जाने से भारी दिक्कतों झेलनी पड़ रही थी, थाना चमोली को प्रार्थना पत्र देकर फोन की ढूंढखोज करने की मांग की है, आज मोबाइल फोन वापस पाकर राहत महसूस की। पुलिस टीम में निरीक्षक मनोज नेगी, कांस्टेबल विपिन सिंह, अंकित पोखरियाल आदि मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि कई लोगों की ओर से मोबाइल फोन के खो जाने के प्रार्थना पत्र ‌विभाग को ‌मिले थे, पुलिस टीम की मेहनत और लगन ने लोगों को खोए फोन लौटा दिए हैं। जिन लोगों को खोए फोन मिले हैं, उन्होंने पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!