…और युवाओं में उत्साह भर गए निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल–

by | Feb 2, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 केदारनाथ विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल का घोषणा पत्र हुआ जारी, विकास के विजन के मुरीद हुए युवा वोटर–

अगस्त्यमुनिः जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। गांव-गांव की पग‌डंडियां नाप रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक लोगों को रिझाने में लगे हुए हैं। केदारनाथ विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल गांव-गांव में भ्रमण करने में लगे हैं।

युवाओं के बीच वे खासे पसंद भी किए जा रहे हैं, जनता को संबोधित करते वक्त ददा देवेश नौटियाल की चिरपरिचित अंदाज में शायरी को युवा खूब पसंद कर रहे हैं। देवेश नौटियाल का घोषणा पत्र भी आ गया है, उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को अपनी प्राथमिकता में रखा है, उन्होंने एलान किया है कि जनता के सहयोग से यदि वे विधानसभा में पहुंच गए तो अपनी पेंशन को तभी स्वीकार करेंगे, जब पुरानी पेंशन बहाल होगी, 

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की दशा सुधारने को प्राथमिकता दी है। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों को मजबूत बनाने, सरकार के विभिन्न विभागों के निजीकरण का विरोध, घोड़ा, डंडी वालों के रोजगार के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ के स्वास्थ्य केंद्रों का उच्चीकरण करने, विभिन्न लघु उद्योगों की मदद से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, महिलाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई, जैम, जैली आदि का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, बढ़ती महंगाई को कम करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, 

ताली, जामर, बावई व क्यार्क तक मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा, सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी, गुप्तकाशी के राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में बीएससी की कक्षाओं के संचालन, बीएड के बाद टीईटी की बाध्यता समाप्त करने की दिशा में और छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही गांव-गांव में खेल मैदान के निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। 

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!