नगर पालिका ने की कार्रवाई, दुकानों का किराया जमा न करने पर दुकानें की सीज–

by | Jul 23, 2021 | चमोली | 0 comments

— 

गोपेश्वर। शुक्रवार को नगर पालिका ने अपने बढ़े बकाएदारों की दुकानें सीज कर दी हैं। यह कार्रवाई मात्र 24 घंटे के भीतर की गई। पालिका प्रशासन ने किराया जमा करने के लिए दुकानदारों को मात्र 24 घंटे का समय दिया गया था। शुक्रवार को जिस वक्त दुकानें सीज हो रही थी, उस वक्त नगर को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। सरकारी कार्रवाई का विरोध करने पर सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया, जिन्हें बाद में थाना चमोली में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। नगर पालिका के ईओ अनिल पंत ने कहा कि वर्ष 2016 में नगर पालिका ने नगर में दुकानें व आवासीय कक्षों को आवंटित कर दिया था, लेकिन आवासों और दुकानों का लंबे समय से किराया नहीं दिया जा रहा था। दुकानों का लाखों का बकाया था। कई बार किराया जमा करने के‌ लिए नोटिस भी दिया गया, लेकिन किराया जमा नहीं हुआ। कई सरकारी दुकानें स्वयं संचालित करने के बजाय किसी तीसरे व्यक्ति को उच्च किराए पर दी गई थी। जो कि नियम विरुद्घ है। जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को 24 घंटे में किराया जमा करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन किराया जमा न होने पर शुक्रवार को दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका ने निर्णय लिया है कि सीज की गई दुकानों को गरीब व्यवसायियों को ही दे दिया जाएगा। 

पालिका की कार्रवाई से भड़के व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित(अंकोला पुरोहित) के साथ अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। सभासद नवल भट्ट ने मामले में प्रशासन से बात करने की बात कही। उन्होंने सीधे दुकानों को सीज न करने का आग्रह किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनीं गई। गुस्साए व्यापारियों ने मौके पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस प्रशासन की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने पर तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर दिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई की दिनभर नगर में चर्चा रही। वहीं, विकास भवन के समीप कुछ पत्रकारों को भी आवास आवंटित हुए थे, उनका भी किराया जमा नहीं था। वहां भी सीज की कार्रवाई की गई। पत्रकारों ने इस कार्रवाई की घोर निंदा की। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!