त्रियुगीनारायण में मिला ददा देवेश नौटियाल को अपार जन समर्थन–

by | Feb 8, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

इस मिट्टी में मिला देना, ..इससे ज्यादा में तेरा हो नहीं सकता, सिर्फ इक बार, मेरी आवाज में आवाज मिलाना, फिर देखना इस शहर में क्या हो नहीं सकता–  

गुप्तकाशीः अपने चिर परिचित अंदाज में ददा ने त्रियुगीनारायण की जनता से आशीष और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि भगवान नारायण की इस पवित्र भूमि में मैं जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं, मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवा शक्ति को प्रणाम करता हूं। मेरे साथ चल रहे युवाओं को मैं नमन करता हूं। मैं बुजुर्गों, गरीबों, असहायों का सहारा बनना चाहता हूं, नौजवानों की आवाज बनना चाहता हूं, दलितों, वंचितों, शोषितों को इंसाफ दिलाने के लिए इस युद्घ (विधानसभा चुनाव) में उतरा हूं, मैं अपनी मातृशक्ति को ये भरोसा दिलाता हूं कि मैं आपके बच्चों को नशा ने रोजगार बांटूंगा, स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों की लड़ाई लडूंगा।

देवेश नौटियाल शराब और मांस खिलाकर नेता नहीं बना है। देवेश नौटियाल ने छात्र राजनीति में रहकर छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ी और अब युवाओं को रोजगार बांटने में लगा हूं। आज डिग्रियां हासिल करने के बाद भी नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, आज नेता अपनी झोली भरने में लगे हैं, लेकिन त्रियुगीनारायण की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

आज उत्तराखंड का पानी दिल्ली के स्विमिंग पूलों में जा रहा है, लेकिन पहाड़ पानी के लिए तरस रहा है। सरकारें भी जनता की पंचायत को भूल सी गई है। 
उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि–सूरज ने दीपक से पूछा, तेरी औकात कहां तक है, सागर ने नौका से पूछा, तेरा मजझार कहां तक है, हम ऐसे बड़बोले सागर का अपमान बदलने आए हैं, हम तख्त बदलने आए हैं और ताज बदलने आए हैं, हम झूठे और बेमानों का सरताज बदलने आए हैं………

उन्होंने कहा कि त्रियुगीनारायण के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए धरना और प्रदर्शन कर रहे थे और केदारनाथ विधायक उन्हें ढोल और चिमटा बांट रहे हैं। कहा कि काबिल व्यक्ति को अपना समर्थन दें और क्षेत्र के विकास के भागेदार बनें, इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया। 

Latest News

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
error: Content is protected !!