मतदान के दूसरे दिन पढें प्रत्याशियों का कैसे कटा दिन–

by | Feb 15, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

अनुकृति ने लैंसडाउन में परिवार के साथ चुनाव की चर्चा की, तो अन्य प्रत्याशियों ने भी पढ़ें कैसे बिताया दिन– 
देहरादूनः विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत हार की गणित में उलझ गए हैं। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 10 मार्च को मतगणना के दिन होगा। तब तक प्रदेशभर की ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रुम में रख दी गई हैं और स्ट्रांग रुम को सील कर दिया गया है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा कार्यालय पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता लागू करने के मद्देनजर विशेषज्ञ कमेटी गठित की जाएगी। फिर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। लक्सर से विधायक संजय गुप्ता के वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसकी सत्यता भी प्रमाणित नहीं है। गुप्ता से भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से सत्ता में आ रही है। इसे लेकर हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मतदान के बाद मैं यह कह सकता हूं कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है. उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है। कांग्रेस को करीब 48 सीटें मिलेंगी। लैंसडाउन में कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति ने अपने परिजनों के साथ दिन बिताया।

मसूरी में कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने अखबार पढ़कर और कार्यकर्ताओं से बातचीत में दिन गुजारा। मतदान को लेकर चर्चा की। बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक महेंद्र भट्ट ने मैग्जीन पढ़ी और कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर फीडबैक लिया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान को लेकर बातचीत की।

इधर, कर्नल अजय कोटियाल ने गांव-गांव में जनसंपर्क कर जनता का धन्यवाद किया। रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। भाजपा प्रत्याशी रितू खंडूरी ने महिला मोर्चे की महिलाओं के साथ बैठकर मतदान का फीडबैक लिया। इसी तरह अन्य प्रत्याशी भी दिनभर व्यस्त रहे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!