उत्तराखंड में लहरों पर मौज- नदी में दिखाए अनोखे करतब, प्रियंका और अमित बने ओवरऑल चैंपियन–

by | Feb 20, 2022 | देहरादून, साहसिक खेल | 0 comments

तीन दिवसीय गंगा क्याक महोत्सव हुआ संपन्न, कई खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, सैकड़ों लोग उमड़े नदी किनारे– 

ऋषिकेशः नदी में ‌क्वाकिंग में शामिल खिलाड़ियों में गजब का उत्साह और रोमांच दिखा, फूलचट्टी स्थित गोल्फ कोर्स में गंगा क्याक महोत्सव का रविवार को समापन हो गया है। गंगा की उफनती लहरों के बीच क्याकर्स ने अपने जज्बे का प्रदर्शन कर सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

महोत्सव में पुरुष वर्ग में भारत के अमित थापा और महिला वर्ग में प्रियंका राणा ओवरऑल चैंपियन रहे।  द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गंगा क्याक महोत्सव में कई नामी गिरामी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दौर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के ल‌िए क्याकर्स सबसे मुश्किल क्लास थ्री श्रेणी प्लस के रेपिड में से एक गोल्फ कोर्स में क्याक के साथ गंगा में उतरे। खिलाड़ियों ने उत्साह और रोमांच के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने बताया कि ओवरऑल चैंपियन महिला प्रियंका राणा और ओवरऑल चैंपियन पुरूष अमित थापा रहे। बोटर क्रॉस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में नेपाल के सूजन गुरुंग प्रथम और भारत के अमित थापा दूसरे स्थान पर रहे। मनीष रावत तीसरे और कुलदीप सिंह चौथे स्थान पर रहे।

बोटर क्रॉस प्रतियोगिता महिला वर्ग में भारत की प्रियंका राणा ने पहला, निधि भारद्वाज ने दूसरा, आस्ट्रेलिया की सीयून हांग ने तीसरा और नेपाल की सुनीता श्रेष्ठा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मास्स बोटर प्रतियोगिता में अमर सिंह पहले, रामपाल सिंह दूूसरे, सोहन राणा तीसरे स्थान पर आए। महोत्सव में विजेता और उत्कृष्ठ क्याकर्स को आयोजक मंडल ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।   

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!