चमोलीः सड़क निर्माण में लगा ट्रेक्टर खाई में गिरा, तीन घायल–

by | Feb 24, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

 घायलों को 108 सेवा वाहन की मदद से अस्पताल में किया गया भर्ती, ट्रेक्टर का ब्रेक फेल….
चमोलीः आदिबदरी क्षेत्र में सिलपाटा मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रेक्टर में सवार चालक समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, दोनों घायलों को 108 वाहन सेवा की मदद से उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

यह घटना दोपहर की है, जब सुगड़ बैंड-सिलपाटा मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई के ठेकेदार का ट्रैक्टर सुघड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी पुलिस चौकी की टीम राहत, बचाव के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंची और बिजनौर निवासी  घायल चालक अनुज व दो नेपाली मजदूर अनिल और रामू को खाई से निकाल कर उपचार हेतु  108 वाहन से कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!