उत्तराखंड में भी आ पहुंची यूक्रेन के बम धमाकों की गूंज– 

by | Feb 24, 2022 | राष्ट्रीय, समस्या | 0 comments

उत्तराखंड में भी आ पहुंची यूक्रेन के बम धमाकों की गूंज–

देहरादूनः यूक्रेन में हो रहे बम धमाकों से उत्तराखंडवासी भी सहमे हुए हैं। बड़ी संख्या में उत्तराखंड से मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन में उत्तराखंड के बच्चे रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रिय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सरकार के साथ ही वह भी व्यक्तिगत स्तर पर छात्रों यूक्रने से स्वदेश पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहें हैं।

उत्तराखंड से मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गये बच्चों के माता- पिता की चिंता धमाकों के साथ ही बड़ रही है। वहां ज्यादातर बच्चे किराये के घरों में स्वयं को कैद किये हुए हैं, उनकी चिंता आने वाले दिनों में पेट भरने तक की हो गई है, छात्र चाहते हैं कि भारत सरकार उन्हें सकुशल स्वदेश पहुंचाने के लिए कोई कारगर कदम उठाए। उत्तराखंड में रह रहे उनके अभिभावक भी लगातार केंद्र और राज्य सरकार के संपर्क में हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी सभी जिला अधिकारियों से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडी छात्रों का स्थानीय और यूक्रेन से संबंधित ब्यौरा उपलबध कराने को कहा है।

वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील है। उत्तराखण्ड से विभिन्न कार्यों यथा:- शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के अनेक नागरिक यूक्रेन में निवासरत है, जिनकी सुरक्षा के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड शासन द्वारा समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण यथा:- उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नम्बर इत्यादि प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करें, ताकि उनकी सुरक्षा के सम्बंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!