रात को नवनिवाहिता ने रोते हुए अपनी बहन से बात की, सुबह मौत की खबर मिली–

by | Feb 27, 2022 | उत्पीड़न, देहरादून | 0 comments

पुलिस ने मृतका के पति के साथ ही परिवार के चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला किया दर्ज, पढ़ें पूरी खबर–
देहरादून जिले के डोईवाला में एक नवविवाहिता ने शनिवार रात को रोते हुए अपनी बहन से बात की और रविवार को सुबह उसकी मौत की खबर मिली। इस सनसनीखेज घटना में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के कुल चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह भोगपुर निवासी पवन रावत से वर्ष 2021 के दिसंबर माह में हुआ था। तहरीर में लिखा है कि शादी के पहले दिन से ही आरती को कम दहेज के चलते घर पर परेशान किया जाता था। 

तहरीर में मृतका के पति पर आरोप लगाया गया कि उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी थे। बताया गया कि शादी के बाद से ही लड़की डरी और घबराई हुई रहती थी। लड़की ने अपनी बड़ी बहन को भी कॉल की, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया और सुबह उसके मौत की खबर मिली। 

रविवार सुबह आरती का पति पवन रावत परिजनों के घर आया और आरती के बाथरूम में गिरकर फिसलने से चोट लगने की बात कही। साथ ही बताया कि वह जौली ग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसके बाद तुरंत ही लड़की के परिजन हिमालयन हॉस्पिटल की तरफ भागे। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी लड़की 10 घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!