न्यूज चैनल की एंकर ने होटल के कमरे में काटी हाथ की नस–

by | Feb 27, 2022 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

दिल्ली की इस न्यूज एंकर ने उत्तराखंड में आकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर– 

दिल्ली की एक न्यूज चैनल की एंकर ने ऋषिकेश के एक होटल में अपने हाथ की नस काट ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते युवती ने इस घटना को अंजाम दिया है।

शनिवार रात को एक व्यक्ति का पुलिस को फोन आया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके चैनल में एक न्यूज एंकर ने अपने हाथ की नस काट ली है, उसने नश काटने का ‌वीडियो भी बनाया है, जिसे उसने अपने पति को भेज दिया है। उसका पति कोलकाता में नौकरी करता है। पुलिस ने शीघ्र घटना की सूचना पर छानबीन शुरू की। पुलिस को होटल खोजने के लिए आठ टीमों का गठन करना पड़ा। कड़ी मशक्कत करने के बाद मध्य रात्रि को एक होटल में न्यूज ऐंकर का पता मिल पाया।

उसने करीब पांच जगह से अपने हाथ की नस काट दी थी। जिससे जमीन पर काफी सारा खून बह  गया था। पुलिस ने बिना देर किए युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे उसकी जान बच गई। रविवार को पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है।  

Latest News

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...
error: Content is protected !!