बिना बारिश आवासीय भवनों के नीचे से खिसक गई जमीन, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी–

by | Feb 28, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

 22 परिवारों के आवासीय मकानों और गौशालाओं में आई दरारें, कई परिवारों ने छोड़े घर–  

गौचरः  समीपवर्ती सारी गांव के झालीमठ तोक में सोमवार सुबह आवासीय भवनों के नीचे भारी भूस्खलन शुरू होनें से गाँव में अफरा तफरी मच गयी । घटना में झालीमठ तोक में रह रहे करीब 22 परिवारों के आवासीय भवनों और गौशालाओं में दरार आ गयी । प्रशासन और डीडीआरएफ की टीम के मौके पर पहुँचने के बाद असुरक्षित मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है ।

सोमवार सुबह अगस्तमुनि ब्लॉक (रुद्रप्रयाग) के सारी गाँव की अनुसूचित जाति बस्ती झालीमठ में आवासीय मकानों के नीचे अचानक भारी भूस्खलन शुरू हो गया । घटना स्थल पर सबसे पहले पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गदेरे में शमां गया । इससे तेज आवाज के साथ चारों तरफ धूल का गुबार उठ गया । आर पार से ग्रामीण द्वारा बचाव के लिए शोर मचाये जानें पर गांव में अफरा तफरी मच गयी । भूस्खलन और भवनों में दरारें आनें का सिलसिला जारी रहनें से लोगों नें तुरंत घर का सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाना शुरू किया ।

इसके बाद तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत , राजश्व उपनिरीक्षक दिनेश रावत , आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और डीडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँची । जिससे राहत व बचाव काम तेजी लायी गयी । हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है । घटना का कारण क्षेत्र में दो रोज पूर्व हुयी अतिवृष्टि माना जा रहा है । तहसीलदार नें बताया कि गांव के 11 परिवारों के 67 लोगों को स्कूल , पंचायत घर व अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!