पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की कार्यशैली ने दिल जीत लिया—

by | Mar 8, 2022 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोपेश्वर पुलिस मैदान रहा सराबोर, झूम उठी बेटियां–


गोपेश्वरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को पुलिस मैदान में दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक व महिलाओं की मार्गदर्शक श्वेता चौबे ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण शिविर में सुबोध प्रेम विद्या मन्दिर, उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल, यूथ फाउण्डेशन गोपेश्वर की बालिकाओं द्धारा प्रतिभाग किया गया। कॉलेज  व स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाने हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें पुलिस विभाग की प्रशिक्षित  महिला पुलिस ‌कर्मी कांस्टेबल ऊषा राणा और नन्दी द्धारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में पूर्व से ही  “एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ” यानि पुलिस और आपका सामूहिक प्रयास की थीम पर जनपद पुलिस द्धारा विभिन्न विघालयों में जाकर छात्राओं को  आत्मरक्षा का  प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे छात्राएं मुसीबत के समय खुद का बचाव कर सके।कार्यक्रम के दौरान महोदया द्वारा सर्वप्रथम सभी महिलाओं व छात्राओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में बताया किसी भी परिवार में महिला ही परिवार की धुरी होती है जो कि हर मुसीबत में अपने परिवार के साथ खडे होती है व पूरे सर्मपण भाव से अपने परिवार की देखभाल करती है। इस दिन को सिर्फ एक दिन तक सीमित ना रखा जाए महिलाओं के गुणगान के लिए हर दिन महिला दिवस होता है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है व उनकी एक सशक्त भागीदारी है। आंकडो के अनुसार दुनिया भर के व्यवसाय में 40% भागीदारी महिलाओं की है। महिलायें किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही हैं। महोदया द्धारा बालिकाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कानून की जानकारी दी साथ ही वर्तमान में साइबर अपराधों की जानकारी दी।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अरुणा रावत, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल व अन्य महिला पुलिस कर्म गण व स्कूली छात्रायें मौजूद थे। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अरुणा रावत ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की कार्यशैली प्रेरणा दायक है।‌ विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ ही बालिकाएं उनसे काफी प्रभावित हैं।   गोपेश्वरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को पुलिस मैदान में दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक व महिलाओं की मार्गदर्शक श्वेता चौबे ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण शिविर में सुबोध प्रेम विद्या मन्दिर, उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल, यूथ फाउण्डेशन गोपेश्वर की बालिकाओं द्धारा प्रतिभाग किया गया।

कॉलेज  व स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाने हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें पुलिस विभाग की प्रशिक्षित  महिला पुलिस कर्मी कां0 ऊषा राणा व कां0 नन्दी द्धारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में जनपद में पूर्व से ही  “एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ” यानि पुलिस और आपका सामूहिक प्रयास की थीम पर जनपद पुलिस द्धारा विभिन्न विघालयों में जाकर छात्राओं को  आत्मरक्षा का  प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे छात्राएं मुसीबत के समय खुद का बचाव कर सके।कार्यक्रम के दौरान महोदया द्वारा सर्वप्रथम सभी महिलाओं व छात्राओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!