निजमुला घाटी- सैंज गांव के आदित्य देवता मंदिर में उज्याली रात मेला संपन्न, झूमेलो नृत्य ने मन मोहा–

by | Jul 25, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

 निजमुला घाटी मे सैंजी गांव के आदित्य देवता मन्दिर में आयोजित दो दिवसीय उज्याली रात मेला सम्पन्न हो गया है। गांव के आदित्य देवता मन्दिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली उज्याली रात में पहले दिन गांव के पंचायती देवता भूमियाल, मां भगवती, लाटू देवता, विश्वकर्मा और काली मां अपने पश्वा पर अवतरित हुए। रात्रि जागरण कर पश्वाओं द्धारा जागर में झूमेलो नृत्य किया गया। ग्रामीणों ने सास्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन किया। झुमेलो नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अपने इस प्राचीन धार्मिक मेले में शामिल होने के‌ लिए देश के अन्य भागों में रहने वाले ग्रामीण भी अपने घरों को लौटे थे। आयोजन के दूसरे दिन देवताओं के पश्वाओं ने श‌क्ति प्रर्दशन, सामूहिक नृत्य कर समापन पर गांव की खुशहाली के लिए अपना आशीर्वाद देव भक्तों को दिया। मेले को करीब से देखने के लिए ग्राम सभा सैंजी, ब्यारा, मोली, हदुगा, गाड़ी, निजमुला, गोणा, दुर्मी, पगना, खेनुरी, लासी गावों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष  गुड्डू सिह, मंदिर के पुजारी भरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, रंजीत सिह, शंकर सिंह, भगत फरस्वाण, सुंदर सिंह,  भरत राणा, महेन्द्र सिंह, राजेंद्र, सुरेन्द्र लाल, बलवीर सिह, राहुल आदि मौजूद थे।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!