निजमुला घाटी मे सैंजी गांव के आदित्य देवता मन्दिर में आयोजित दो दिवसीय उज्याली रात मेला सम्पन्न हो गया है। गांव के आदित्य देवता मन्दिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली उज्याली रात में पहले दिन गांव के पंचायती देवता भूमियाल, मां भगवती, लाटू देवता, विश्वकर्मा और काली मां अपने पश्वा पर अवतरित हुए। रात्रि जागरण कर पश्वाओं द्धारा जागर में झूमेलो नृत्य किया गया। ग्रामीणों ने सास्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन किया। झुमेलो नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अपने इस प्राचीन धार्मिक मेले में शामिल होने के लिए देश के अन्य भागों में रहने वाले ग्रामीण भी अपने घरों को लौटे थे। आयोजन के दूसरे दिन देवताओं के पश्वाओं ने शक्ति प्रर्दशन, सामूहिक नृत्य कर समापन पर गांव की खुशहाली के लिए अपना आशीर्वाद देव भक्तों को दिया। मेले को करीब से देखने के लिए ग्राम सभा सैंजी, ब्यारा, मोली, हदुगा, गाड़ी, निजमुला, गोणा, दुर्मी, पगना, खेनुरी, लासी गावों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष गुड्डू सिह, मंदिर के पुजारी भरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, रंजीत सिह, शंकर सिंह, भगत फरस्वाण, सुंदर सिंह, भरत राणा, महेन्द्र सिंह, राजेंद्र, सुरेन्द्र लाल, बलवीर सिह, राहुल आदि मौजूद थे।
निजमुला घाटी- सैंज गांव के आदित्य देवता मंदिर में उज्याली रात मेला संपन्न, झूमेलो नृत्य ने मन मोहा–
by laxmi Purohit | Jul 25, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...
जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुरक्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नंदा जात का प्रमुख केंद्र है कुरुड़...
चालक और गैस वितरक सुरक्षित, फायर कर्मियों ने हटाया पेड़, एक घंटे तक लगा रहा जाम-- गोपेश्वर, 28 मई...
काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका-- देहरादून, 28...
नंदानगर ब्लॉक के कनोल और बड़गुना गांव के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने जताई खुशी...
