उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास पर भूमि दोष, वास्तु दोष के लिए हो महाविद्या पाठ–

by | Mar 28, 2022 | आस्था, चमोली, धर्म | 0 comments

  
चमोलीः आदिकाल से ही ज्योतिष भारत की समृद्घ और यशस्वी परंपरा रही है, कई ऐसे ज्योतिषाचार्य भी यहां मौजूद हैं, जो भविष्य के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर देते हैं। हिमालय के उत्तर में स्थित चमोली जनपद में भी ज्योतिष व कर्मकांड के कई प्रकांड विद्वान हैं, इनमें से एक हैं नंदानगर (घाट) के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य पंडित शंभू प्रसाद पांडे जी।

हाल ही में जब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए देहरादून से लेकर दिल्ली तक जद्दोजहद चल रही थी और मुख्यमंत्री के लिए कई नाम सामने आ रहे थे, तब पंडित शंभू प्रसाद पांडे ने दो दिन पहले ही भविष्यवाणी की थी कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के दोबारा मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अनिल बलूनी के ग्रह नक्षत्र में ज्यादा कोई ऐसे प्रबल योग नहीं हैं, जो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक ले जाएं। दो दिन बाद जो सामने आया, उसमें पंडित शंभू प्रसाद पांडे जी की भविष्यवाणी सही साबित हुई।

वे इन दिनों दुबई में हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। दुबई में भी कई लोग उनसे ज्योति का परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। पंडित शंभू प्रसाद जी ने कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास पर भूमि दोष, वास्तु दोष के लिए महाविद्या पाठ होना चाहिए, क्योंकि यहां पर 5 साल का कार्यकाल कोई भी मुख्यमंत्री अच्छी तरह से नहीं निभा पा रहा है, अगर जो निभा रहा है तो उसको भी कोई ना कोई कलंक लग रहा है। वास्तु भूमि दोष के लिए मुख्यमंत्री जी अपने निवास स्थान पर महाविद्या का पाठ कराएं, मुख्यमंत्री आवास पर आठ ब्राह्मणों के द्वारा 21 महाविद्या के पाठ होने चाहिए,

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!