आस्थाः इस दिन खुल जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट–

by | Apr 1, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

जोशीमठः इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट नियत तिथि से तीन दिन पहले खुल जाएंगे। हेमकुंड के कपाट 22 मई को आम श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, श्री हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट ने इसकी घोषणा की है। जबकि पूर्व में 25 मई से हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाते थे। गुरुद्घारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सेना और सेवादारों की ओर से हेमकुंड साहिब के तीन किलोमीटर पैदल ट्रेक से बर्फ हटाने का काम 10 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हेमकुंड में अभी भी आठ से दस फीट तक बर्फ जमी है। गोविंदघाट गुरुद्वारे से लेकर घांघरिया तक 13 किलोमीटर पैदल ट्रेक से बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है, लेकिन हेमकुंड साहिब से तीन किलोमीटर पहले से ही रास्ते में कई फीट बर्फ जमी हुई है, जिसे सेना के जवानों और सेवादारों द्वारा हटाया जाएगा। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले आस्था पथ से पूरी तरह से बर्फ हटा ली जाएगी। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!