मुख्य सचिव डा. एसएस संधू ने कहाः यात्रा शुरु होने के पंद्रह दिन बाद फिर करूंगा यात्रा रुटों का निरीक्षण–

by | Apr 7, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

पढें, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को क्या दिए निर्देश, यात्रा मार्ग पर कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने की शिकायत — 

चमोली।  मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त है उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर डेंजर जोनों को तुरंत ठीक करने और बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने सीमा सड़क संगठन को नदी किनारे सुरक्षा दीवार मजबूत बनाने के साथ ही समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि वे यात्रा शुरू होने के 15 दिन बाद फिर से यात्रा रूटों का निरीक्षण करने आएंगे। खामियां पाई गई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गोविंदघाट से पुलना सडक़ का निरीक्षण करने पुलना पहुंचे मुख्य सचिव से पुलना के ग्रामीणों ने सडक़ के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की। पूर्व ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले साल बारिश से तीन किमी सडक़ क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अभी तक नहीं बनाया गया। कपाट बंद होने के बाद इस मार्ग पर कोई अधिकारी नहीं आया। मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीआरओ गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जहां पर कार्यों में व्यवधान हो रहा है तुरंत जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करें। कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। मैं हर महीने स्वयं इसका निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है वे स्वयं भी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।

इस दौरान पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, एसडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!