देवलधार के ऊपर धुंआ दिख रहा है–

by | Apr 10, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments


केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग वनाग्नि को लेकर सतर्क, पढें जागरुकता की यह अभिनव पहल–
गोपेश्वरः वनाग्नि से चारों ओर धुंध फैली है, वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की गोपेश्वर रेंज की रेंजर आरती मैठाणी ने वनाग्नि को कम करने के लिए एक अभिनव पहल की है। वे विभिन्न क्षेत्रों में कंट्रोल बर्निंग, जंगलों में आग बुझाने के साथ ही वट्सएप ग्रुप पर भी सक्रिय हैं। उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों, वन सरपंच, मीडिया कर्मी व अन्य पर्यावरण प्रेमियों को ग्रुप में शामिल किया है। ग्रुप के माध्यम से भी वनाग्नि को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। 

रविवार को मंडल घाटी के देवलधार गांव के ऊपरी हिस्से में धुंआ आता देख रेंजर आरती मैठाणी ने वाट्सएप पर मैसेज किया कि देवलधार गांव के ऊपर धुंआ दिख रहा है, गांव के बिल्कुल नजदीक है, सरपंच साहब, प्रधान जी, महिला मंगल दल कृपया देखकर बताइये.., ग्रुप में इस मैसेज के आते ही संबंधित गांव के जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए और ग्रामीणों को मौके पर भेजा गया। देखा तो वहां खेतों में आड़ा (खरपतवार) पर आग लगाई गई थी। जंगल के नजदीक होने के कारण नियंत्रित ढंग से आड़ा फूंका गया।  

यदि इसी प्रकार से सभी लोग जागरुकता दिखाएं तो वनाग्नि की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लग जाएगा और पहाड़ हरा-भरा दिखने लगेगा। रेंजर आरती मैठाणी ने कहा कि वन हमारी प्राण वायु और जल का मुख्य स्रोत हैं, अभी अभी कोरोना से प्रभावित हुए फेफड़ों के शुद्ध ऑक्सीजन के बजाय धुंए में सांस लेने से कई मेडिकल कॉम्प्लिकेशन्स भी होंगी.

घाटियों में फैले धुंए का असर प्रदेश और देश पर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर पड़ेगा, ग्लोबल वार्मिंग और अन्य पर्यावरणीय असंतुलन पैदा होंगे और इन सब के जिम्मेदार हम स्वयं होंगे, अगर नैल कूड़ाव, सैकोट और कुनकुली वन पंचायत में आग लग रही है तो लगाने वाला क्या दिल्ली मुंबई मद्रास का होगा या उसी गांव का? किस किस को और किस तरह से समझायें? सभी लोगों से विनम्र निवेदन है कि अपने आस पास के ऐसे लोगों को समझायें. बिना जन भागीदारी के वन अग्नि की घटनाओं को रोका जाना संभव नहीं है. आग बुझाने में मदद नहीं कर सकते हैं तो आग लगाओ भी मत. कोई भी आग प्राकृतिक रूप से नहीं लग रही है सब मानव के द्वारा ही लगाई जा रही है, अपनी संपत्ति को खुद ही आग मत लगाओ. 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!