दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ा–

by | Apr 20, 2022 | दुर्घटना, पौड़ी | 0 comments

 ढलान पर खड़ी थी बोलेरो, अचानक आगे खिसकी ओर सड़क से नीचे जा गिरी, बारात लेकर लौटा था वाहन–

पौड़ीः मंगलवार रात को बारात लेकर लौटे बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. जबकि चालक समेत छह लोग सुरक्षित बच निकले. मंगलवार रात को बंगारी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वाहन गांव के ऊपर सड़क से करीब बीस मीटर नीचे गिरा. वाहन खोनबागी पौड़ीखाल से बारात लेकर वापस बंगारी गांव लौटा.

वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे. गाड़ी खड़ी करने के बाद अन्य सभी सवारी गाड़ी से उतर चुकी थी, लेकिन वाहन के पीछे वाली सीट पर सोबन सिंह असवाल पुत्र जीत सिंह असवाल, निवासी-ग्राम देवली, थाना- हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल, उम्र 60 वर्ष बैठे थे. जैसे ही चालक सोबन सिंह को उतारने के लिए पीछे वाला दरवाजा खोलने लगा तो अचानक गाड़ी ढलान पर होने के कारण आगे खिसक गई और थोड़ी दूरी पर जाते ही सड़क से करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी. जिसमें सोबन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए.

तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. ऐसी दुर्घटना दोबारा न हो इसके लिए जरुरी है कि चालक वाहन को ढलान पर कतई खड़ा न करें, और वाहन को रोकने से पहले पूरी तरह से लॉक कर दें या टायर के नीचे पत्थर टिका दें, जिससे वाहन आगे या पीछे न खिसक सके. इससे कोई भी व्यक्ति असमय दुर्घटना का शिकार न हो सके.

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!