थपलियाल राज्य विपणन बोर्ड में प्रतिनिधि के रुप में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व–
देहरादूनः नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर जेएस यादव ने उत्तराखंड में कृषि विपणन बोर्ड के उप निदेशक (गढ़वाल संभाग) विजय थपलियाल को क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) नियुक्त किया है. थपलियाल राज्य विपणन बोर्ड के एकमात्र प्रतिनिधि हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, थपलियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड, कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारियों के साथ ही उनके चमोली जनपद स्थित सैकोट गांव में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है.
ग्राम प्रधान शंकर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश पुरोहित, हरीश सेमवाल, चंडी प्रसाद थपलियाल, उमेश चंद्र थपलियाल, विजय के ताऊ गोविंद प्रसाद थपलियाल, जगदंबा थपलियाल व अन्य ग्रामीणों में खुशी की लहर है, विजय प्रसाद थपलियाल के बड़े भाई सचिवालय में और छोटा भाई बाल विकास अधिकारी देहरादून के पद पर तैनात हैं. गौरव की बात है कि तीनों भाईयों ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है.

