सैकोट गांव के विजय थपलियाल बने क्षेत्रीय निदेशक–

by | Apr 25, 2022 | चमोली | 0 comments

 थपलियाल राज्य विपणन बोर्ड में प्रतिनिधि के रुप में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व–

 देहरादूनः नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर जेएस यादव ने उत्तराखंड में कृषि विपणन बोर्ड के उप निदेशक (गढ़वाल संभाग) विजय थपलियाल को क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) नियुक्त किया है. थपलियाल राज्य विपणन बोर्ड के एकमात्र प्रतिनिधि हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, थपलियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड, कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्मचारियों के साथ ही उनके चमोली जनपद स्थित सैकोट गांव में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है.

ग्राम प्रधान शंकर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश पुरोहित, हरीश सेमवाल, चंडी प्रसाद थपलियाल, उमेश चंद्र थपलियाल, विजय के ताऊ गोविंद प्रसाद थपलियाल, जगदंबा थपलियाल व अन्य ग्रामीणों में खुशी की लहर है, विजय प्रसाद थपलियाल के बड़े भाई सचिवालय में और छोटा भाई बाल विकास अधिकारी देहरादून के पद पर तैनात हैं. गौरव की बात है कि तीनों भाईयों ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है. 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!