उप शिक्षाधिकारी पर शिक्षिका से अभद्रता का आरोप–

by | Apr 27, 2022 | आरोप, नई टिहरी, शिक्षा | 0 comments

 शिक्षक संघ ने डीएम से की कार्रवाई की मांग-

— राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उप शिक्षाधिकारी पर शिक्षिका से अभद्रता कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है, मामला नई टिहरी का है, संघ के पदाधिकारियों ने मामले में उप शिक्षाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है. चेतावनी दी कि यदि उप शिक्षाधिकारी को जनपद से बाहर स्थानांतरण नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा,

प्राथमिक शिक्षक संघ नई टिहरी के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी, जिला मंत्री प्रीतम सिंह बर्त्वाल ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि प्राथमिक ‌विद्यालय मठ उप्पू में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत शिक्षिका नंदिनी गुसांंई ने 25 अप्रैल से 19 मई  तक बाल्य देखभाल अवकाश के लिए आवेदन किया था, लेकिन शिक्षाधिकारी धनवीर सिंह ने 25 दिन के बजाय 15 दिन का ही अवकाश स्वीकृत किया, अवकाश बढ़ाने के लिए शिक्षिका 19 अप्रैल  को उप शिक्षाधिकारी के जाखणीधार स्थित आवास पर गई, लेकिन वहां शिक्षाधिकारी ने शिक्षिका के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की,

मीडिया कर्मियों की ओर से पूछे जाने पर उप शिक्षाधिकारी धनवीर सिंह ‌बिष्ट ने कहा कि शिक्षिका ने कक्ष में आते ही अपशब्दों का प्रयोग किया, जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता हू, छुट्टी बढ़ाने के लिए उन्हें खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संपर्क करने के लिए कहा गया था.

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!