चमोली ने दिए ऊंचे दर्जे के सैन्य अफसरः बोले राज्यपाल–

by | May 2, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

ले.ज. गुरमीत सिंह राज्यपाल ने चारधाम यात्रा की बैठक ली साथ ही पूर्व सैनिक लीग व रेडक्रॉस के पदाधिकारियों से हुए रूबरु–

गोपेश्वरः राज्यपाल ले.ज.(सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि चमोली जनपद ने कई ऊंचे दर्जे के सैन्य अफसर दिए हैं, उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया, राज्यपाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला‌स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए चमोली के नागरिकों के साथ ही चमोली जनपद प्रशासन पूरी तरह से तैयार है, राज्यपाल ने पूर्व सैनिक लीग के साथ ही जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक ली, लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए,

कहा कि यात्रा के दौरान आपदा की चुनौति रहती है, हमें इससे निपटने के लिए तैयार रहना है, उन्होंने जिलाधिकारी से यात्रा तैयारियों की पूरी जानकारी ली, पत्रकारों से वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की आवाभगत के लिए हम सभी को तैयार रहना है, चमोली जनपद में माणा,नीती और मलारी घाटी के बारे में काफी सुना था, लेकिन आज यहां के स्वयं सहायता समूह के लोगों से मिलने का मौका मिला है, उनसे मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई, उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से यात्राकाल में स्थानीय उत्पादों को स्टॉल लगाकर तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को उपलब्ध कराने के लिए कहा, वहीं, राज्यपाल ले.ज.(सेनि) गुरमीत सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिक लीग की बैठक ली, उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं,

पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल डीएस बर्त्वाल व संरक्षक पूर्व कैप्टन भोला सिंह तोपाल ने राज्यपाल के सम्मुख विभिन्न समस्याएं रखी, लीग ने वीसी दरवान सिंह नेगी के नाम से सेना भर्ती मेले का आयोजन चमोली जनपद में करने, पूर्व सैनिकों का जलकर व धुवां कर समाप्त करने, 26 जनवरी व 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर सभी वीर सैनिकों व वीर नारियों को जनपद स्तर पर सम्मानित करने व जिले में सैनिक संगठन कार्यालय के लिए मिलन केंद्र के लिए भवन की व्यवस्था व जगह की स्वीकृति ‌दिलवाए जाने की मांग की. वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में राज्यपाल ने सोसाइटी को 5000 रेडक्रॉस सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया, इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन भगत सिंह बिष्ट, सचिव दलवीर बिष्ट, समन्वयक डा. अरविंद भट्ट, पृथ्वी सिंह रावत, प्रेम सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, विजय वशिष्ठ, हिम्मत सिंह रावत आदि मौजूद रहे.  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!