केदारनाथ यात्राः धाम में एसडीआरएफ के बाद अब एनडीआरएफ भी होगी तैनात–

by | May 12, 2022 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments


केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा के पुराने सभी रिकार्ड टूटे, सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक तीर्थयात्रियों का हुजूम– 
केदारनाथः इस बार केदारनाथ धाम में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की संख्या पुराने सभी रिकार्ड तोड़ रही है। धाम में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पहले एसडीआरएफ की तैनाती की गई, अब तीर्थयात्रियों के भारी हुजूम को देखते हुए एनडीआरएफ की तैनाती करने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार केदारनाथ की तीर्थयात्रा की मॉनेटरिंग कर रहा है. तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन को भी खूब पसीना बहाना पड़ रहा है, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, रामपुर जैसे प्रमुख पड़ावों में ती‌र्थयात्रियों को रोका जा रहा है। स्थानीय लोगें का कहना है कि ऐसी तीर्थयात्रा पहले कभी नहीं देखी, हेलकॉप्टर से लेकर पैदल यात्रा पथ फुल चल रहे हैं. 
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने केदारनाथ में यात्रा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए हैं. यात्रा को सुचारु, सुगम और सुरक्षा के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है. शीघ्र केदारनाथ में एनडीआरएफ की तैनाती की जाएगी, रुप्रयाग आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, सोनप्रयाग से शाम तीन बजे तक 15700 यात्रियों को केदारनाथ के लिए छोड़ा गया। बृहस्पतिवार को 19230 तीर्थयात्रियों ने केदार बाबा के दर्शन किए हैं. छह मई को केदारनाथ के कपाट खुले थे, अभी तक 134044 तीर्थयात्री केदारबाबा के दर्शन कर चुके हैं. 

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!