धनाड्य हैं और बीपीएल राशन कार्ड है तो होगा मुकदमा साथ ही राशन की वसूली–

by | May 21, 2022 | कार्रवाई, देहरादून | 0 comments

 पढ़ें कौन-कौन होंगे राशन कार्ड के पात्र लाभार्थी, सस्ते गल्ले की दुकानों के बाहर चस्पा होगी उपभोक्ताओं की सूची– 

देहरादूनः प्रदेशभर में फर्जी और अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ मुकदमा होगा। यदि 31 मई तक भी राशन कार्ड जमा नहीं किया गया तो एक जून से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 या आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई होगी। अभी तक उपभोग किए राशन के पैसे की भी वसूली होगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वृद्घावस्था, किसान निधि, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता पेंशन धारकों के कार्ड पेंशन की वजह से रद्द नहीं होंगे। यदि उनके परिवार की मासिक आय में वृद्घि हुई है तो उन्हें बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड छोड़ना होगा। पात्रता के लिए कुल मासिक आय का मानक 15000 है, ज‌बकि मासिक पेंशन 1500 है।   

 जिस गांव का राशन कार्ड रद्द होगा, वह कार्ड उसी गांव के पात्र (निर्धन) व्यक्ति के नाम कर दिया जाएगा। यदि उस गांव में इस कार्ड के लिए कोई पात्र परिवार नहीं है तो पड़ोस के गांव के पात्र परिवार को वह कार्ड दे दिया जाएगा। सस्ते गल्ले की दुकानों के बाहर बीपीएल यानि प्राथमिक परिवार, अंत्योदय और राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों की सूची चस्पा की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल होने के लिए उनकी पात्रता एवं मासिक आय का भी प्रदर्शन किया जाएगा। उचित दर की दुकान पर टोल फ्री नंबर 1967 का भी प्रदर्शन किया जाएगा। 

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!