बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर निरीक्षण के दौरान दस दुकानदारों सौंपे नोटिस–

by | May 21, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

 बिना लाइसेंस दुकान संचालित करने पर तीन व्यवयायियों को भी थमाया नोटिस–

चमोलीः बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वाट माप का सत्यापन न करने पर दस दुकानदारों को नो‌टिस थमाए गए। बिना लाइसेंस के दुकान संचालित कर रहे तीन दुकानदारों को भी नोटिस दिए गए। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट मालिकों को कीचन में नियमित साफ-सफाई रखने, कर्मचारियों के बाल और नाखून कटवाने और लाइलेंस को डिस्प्ले में लगवाने के निर्देश दिए गए।

जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी शशि फरस्वाण ने दुकानदारों को दुकानों में नियमित साफ-सफाई के निर्देश‌ दिए। कालातीत खाद्य सामग्री को नष्ट करने के लिए कहा गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने कई दुकानों में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने होटलों में कीचन का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने अब यात्रा मार्ग पर नियमित औचक निरीक्षण करने की बात कही। जोशीमठ, गौचर, कर्णप्रयाग, बदरीनाथ व अन्य कस्बा क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। 

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!