आक्रोश में हैं द्रोणागिरी गांव के ग्रामीण–

by | May 24, 2022 | चमोली, चोरी | 0 comments

गांव में कई घरों के ताले टूटे मिले,  शीतकाल में ट्रेकिंग पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल —- 

चमोलीः समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित द्रोणागिरी गांव के ग्रामीण आक्रोश में हैं। जोशीमठ के अंतर्गत द्रोणागिरी गांव के 10 घरों में चोरी की घटना सामनी आई है। द्रोणागिरी गांव के ग्रामीण छह माह द्रोणागिरी तो छह माह गोपेश्वर के समीप कोठियालसैंण में निवास करते हैं। ग्रामीण जब शीतकलीन प्रवास के बाद जब वापस अपने गांव गए तब उन्हें घरों के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने नंदा देवी नेशनल पार्क जोशीमठ के उपवन संरक्षक को ज्ञापन भेजकर शीतकाल के दौरान यहां ट्रैकिंग की अनुमति देने पर सवाल खड़े करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब-जब शीतकाल प्रवास के दौरान यहां ट्रैकिंग की अनुमति दी जाती है तब-तब गांव में चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। इस बार गांव के 10 घरों में चोरी हुई है। घरों के ताले तोड़कर खाद्य सामग्री, बिस्तर, कंबल, कालीन, पंखी, क्राकरी आदि सामान चोरी हो रखे हैं। उनका कहना है कि वन विभाग की अनुमति से यहां शीतकाल में बाहरी लोग ट्रैकिंग के नाम पर आते हैं, जिसमें कई लोग चोरी कर लेते हैं। इसलिए वन विभाग इस मामले में उचित कार्रवाई करे। कागा गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर राणा के साथ ही उदय सिंह रावत, दीवान सिंह, राहुल कुंवर, कलम सिंह, भूपाल सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग इस मामले में कार्रवाई करे। 

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!