आदिगुरु शंकराचार्य स्मृति आदि यात्रा पहुंची बदरीनाथ धाम–

by | Jun 3, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

यात्रा के साथ कई हस्तियां पहुंची बदरीनाथ, हुआ भव्य स्वागत– 

बदरीनाथः  विश्व प्रसिद्ध चारधामों के संस्थापक एवं भारतीय वेदान्त दर्शन के  प्रणेता आदि गुरु शंकराचार्य जी की की स्मृति में आयोजित “आदि यात्रा” बृहस्पतिवार देर शाम बदरीधाम पहुची। 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंंदिर समिति के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्रवार को सुबह यात्रा बदरीनाथ मंदिर  दर्शन हेतु पहुंची जहां  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष  किशोर पंवार एवं अधिकारियों ने यात्रा की अगवानी की। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने यात्रा में शामिल  महानुभावों का स्वागत किया तथा भगवान बदरीनारायण का प्रसाद, चंदन तुलसी माला भेंट की।

आदि यात्रा में‌ उद्योगपति डा. एम. मोदी, भाजपा पूर्व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू,विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, मजदूर मोर्चा प्रमुख आनंद शाहू, पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ठ आदि सम्मिलित है आदि यात्रा द्वारा  कृष्ण प्रणामी आश्रम श्री बदरीनाथ धाम में आदिगुरु शंकराचार्य  एवं उनके योगदान पर बनायी गयी डाक्यूमेंटरी फिल्म का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर समिति  मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह,  धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी,वरिष्ठ प्रसानिक अधिकारी गिरीश चौहान, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सुधीर मेहता,  आदि मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!