चमोली। चीन सीमा पर दुश्मन देश की निगेहबानी के साथ ही भारतीय सेना के जवान सड़कों की दुश्वारियों से भी जूझ रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे इन दिनों कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। जिन्हें पार कर जवान सेना के वाहनों से अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले में वाहनों की आवाजाही न होने से जवानों को कई घंटों इंतजार करना पड़ा। यहां नाला ऊफान पर आने से हाईवे तहस-नहस पड़ गया। हाईवे क्षतिग्रस्त होने से देश के अंतिम गांव माणा से जोशीमठ की तरफ आ रहे जवानों के वाहन भी यहां रूक गए। लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन की मशीनों और मजदूरों के साथ सेना के जवानों ने भी हाईवे को खुलवाने में भरपूर मदद की। जवानों ने नाले में पत्थरों का भरान किया और सड़क को वाहनों के जाने लायक बनाया। करीब दो घंटे तक यहां जवान रुके रहे। रात को बारिश होने पर बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बाधित हो रहा है, जिससे स्थानीय जनता के साथ ही सेना के जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हनुमान चट्टी से कंचन गंगा तक भी कई जगहों पर ऑलवेदर रोड की कटिंग से हाईवे बदहाल स्थिति में है। यहां मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही है। टैय्या पुल, विष्णुप्रयाग, गुलाबकोटी, पागल नाला और क्षेत्रपाल में भी हाईवे बेहद खस्ता हालत में है।
यहां पग-पग पर दुश्वारियों से जूझ रहे हमारे सेना के जवान–
by laxmi Purohit | Jul 30, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...
जिलाधिकारी को सौंपा जनप्रतिनिधियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
