यहां पग-पग पर दुश्वारियों से जूझ रहे हमारे सेना के जवान–

by | Jul 30, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली। चीन सीमा पर दुश्मन देश की निगेहबानी के साथ ही भारतीय सेना के जवान सड़कों की दुश्वारियों से भी जूझ रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे इन दिनों कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। जिन्हें पार कर जवान सेना के वाहनों से अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले में वाहनों की आवाजाही न होने से जवानों को कई घंटों इंतजार करना पड़ा। यहां नाला ऊफान पर आने से हाईवे तहस-नहस पड़ गया। हाईवे क्षतिग्रस्त होने से देश के अंतिम गांव माणा से जोशीमठ की तरफ आ रहे जवानों के वाहन भी यहां रूक गए। लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन की मशीनों और मजदूरों के साथ सेना के जवानों ने भी हाईवे को खुलवाने में भरपूर मदद की। जवानों ने नाले में पत्थरों का भरान किया और सड़क को वाहनों के जाने लायक बनाया। करीब दो घंटे तक यहां जवान रुके रहे। रात को बारिश होने पर बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बाधित हो रहा है, जिससे स्थानीय जनता के साथ ही सेना के जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हनुमान चट्टी से कंचन गंगा तक भी कई जगहों पर ऑलवेदर रोड की कटिंग से हाईवे बदहाल स्थिति में है। यहां मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही है। टैय्या पुल, विष्णुप्रयाग, गुलाबकोटी, पागल नाला और क्षेत्रपाल में भी हाईवे बेहद खस्ता हालत में है। 

Latest News

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...

चमोली: बदरीनाथ धाम में बिछड़े श्रद्धालु का पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

अपरिचित वातावरण और भारी भीड़ के कारण परेशान हो गए थे बिछड़े यात्री, पुलिस बनीं देवदूत-- बदरीनाथ।...

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!