विधायक राजेंद्र भंंडारी ने की छह लाख रुपये देने की घोषणा–

by | Jun 6, 2022 | घोषणा, चमोली | 0 comments

 यहां विधायक निधि से देंगे धनराशि, मेला स्थल पर बनेगा भव्य सांस्कृतिक मंच– 

जोशीमठः उर्गम घाटी में आयोजित दो दिवसीय 25वां गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेले का सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। मेले में बदरीनाथ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए चार लाख, राइंका उर्गम में फर्नीचर और मेला आयोजना के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घाटी की विभिन्न समस्याओं को सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। हेलंग-उर्गम सड़क के सुधारीकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में फर्नीचर के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। 

मेले में विकास विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाती है जिससे काश्तकारों को अच्छा लाभ मिलता है इस मेले में पशुपालन विभाग कृषि विभाग मत्स्य पालन विभाग स्काउट एनसीसी स्वास्थ्य विभाग बाल विकास सेवाएं स्थानीय लोक कलाकार काष्ठ शिल्प राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका  मिशन नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!