शंकराचार्य पहुंचे मैठाणा लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शनों के लिए–

by | Jun 10, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

यहां आदिगुरु शंकराचार्य ने की थी लक्ष्मी नारायण मंदिर समूह की रचना, मंदिर समिति का भी हुआ गठन–

गोपेश्वरः आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित उत्तराखंड के 36 मठों में से एक प्रमुख मठ मैठाणा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं अयोध्या राममंदिर के मुख्य ट्रस्टियों में से एक स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने लक्ष्मी एवं नारायण जी के दर्शन किए। श्रद्घालुओं ने शकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का गांव पहुंचने पर ढोल-दमाऊं व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महाराज द्वारा मंदिर दर्शनों के पश्चात भक्तों ने शंकराचार्य महाराज का पूजन दर्शन किये। 

शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा मैठाणा गांव की अपनी विशेष धार्मिक पहचान है। इस स्थान पर आदि गुरु भगवान शंकराचार्य ने विश्राम किया और लक्ष्मी नारायण मंदिरों की रचना की। उन्होंने कहा कि इस स्थान से उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है, इसीलिए वह जब कभी भी भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को आते जाते हैं तो इस स्थान पर भी वह पूजा अर्चना व दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

इस दौरान मंदिर के रख रखाव हेतु मैठाणा लक्ष्मी नारारायण मंदिर समिति का भी गठन शंकराचार्य के दिशा निर्देशन में हुआ, जिसमें सुरेंद्र प्रसाद मैठाणी, विनोद शास्त्री मिश्रा, शिव प्रसाद डिमरी, चंद्रमौलेश्वर सती, विमल मैठाणी को दायित्व सौंपे गए। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती संरक्षक व समाजसेवी शशि भूषण मैठाणी को संस्थापक की जिम्मेदारी दी गई। शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर के आस्था पथ के साथ ही यहां सत्संग मंडप व अन्य धार्मिक गतिवि‌धियों के लिए आर्थिक मदद की जाएगी। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!