जिलाधिकारी मयूर ‌दीक्षित पहुंचे सिल्ला ब्राह्मणगांव–

by | Jun 12, 2022 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

प्रस्तावित सड़क की फाइल मंगवाई, निरीक्षण किया, कहा- साणेश्वर मंदिर में पुराने मंदिरों के संरक्षण को पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान को भेजेंगे प्रस्ताव- 

रुद्रप्रयागः जिलाधिकारी मयूर ‌दीक्षित रविवार को सिल्ला ब्राह्मण गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। साणेश्वर महाराज मंदिर की नक्काशी एवं शिल्पकारी की सराहना करते हुए जर्जर हो चुके पुराने मन्दिरों के रखरखाव को पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान  के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। ग्राम सभा मार्ग एवं गदेरों में प्लास्टिक और कूडे़ पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने ग्रामवासियों को मासिक तौर पर श्रमदान कर गांव के सफाई करने की अपील की। आंधी तूफान के चलते गांव के एक घर में गिरे बृहद पेड़ का जल्द निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया।

डीएम ने कहा कि पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत 15 परिवार जल्द अपने पक्के मकानों में रहने लगेंगे। उन्होंने गांव में चल रहे सड़क निर्माण, मनरेगा एवं साणेश्वर मन्दिर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने गांव का पैदल भ्रमण किया। बीडीओ प्रवीन भट्ट ने कहा कि ग्राम सभा में 15 परिवारों को पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्के मकानों का लाभ मिलने जा रहा है, सभी की प्रथम एवं अधिकतर को दूसरी किस्त जारी हो चुकी है।

डीएम ने गांव में मनरेगा के अन्तर्गत चल रहे कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान एवं ब्लाॅक स्तर के अधिकारियों को मनरेगा कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा करने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में निर्माणाधीन सड़क पर चल रहे विवाद से संबंन्धित पक्षों की सुनावाई मौके पर करते हुए लोक निर्माण विभाग को सड़क की फाईल जिलाधिकारी कार्यालय में पेश करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुडेरा, सहायक खंड विकास अधिकारी कलम सिंह पंवार, राजस्व निरीक्षक भरत सिंह बर्त्वाल, लक्ष्मी देवी, सतेश्वरी देवी, सुरेन्द्र सिंह पंवार, ताजवर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!