दो अगस्त से सिर्फ नौवीं और बारहवीं की कक्षाएं चलेंगी, नोडल अधिकारी भी होगा तैनात, सोमवार से शुक्रवार तक ही चलेंगी स्कूल, पढ़ें कैसे चलेंगी कक्षाएं–

by | Jul 31, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 देहरादून। सरकार ने अब दो अगस्त से सिर्फ नौवीं और बारहवीं कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया है। जबकि छठवीं से आठवीं कक्षा के छात्रों की कक्षाएं 16 अगस्त से संचालित होंगी। विद्यालय खुलने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। शासन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी स्कूलों में सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा, सभी छात्र व शिक्षक मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। इसका पालन कराने के लिए बकायदा हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी होगी। स्कूल सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होंगी। शनिवार और रविवार को जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयों का निरीक्षण का सैनिटाइज की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा सचिव राधिका झा ने कोरोना के साथ ही डेंगू के खतरे को देखते हुए स्कूल में छात्र को फुल बाजू की कमीज व पेंट व छात्राओं को सलवार, कमीज पहनकर स्कूल आने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में किसी भी छात्र को लंच बॉक्स व कोई भी खाने की चीज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी जारी रखा जाएगा। अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन दो पालियों में होगा, किसी भी छात्र को स्कूल में उपस्थित होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा, बच्चे को स्कूल बुलाने से पहले अभिभावक की सहमति जरुर लेनी होगी, यदि कोई छात्र बिना मास्क के विद्यालय पहुंचता है तो विद्यालय प्रबंधन की ओर से उसे मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा, बच्चों को सुबह प्रवेश और छुट्टी होते समय एक साथ नहीं छोड़ा जाएगा, वाहनों में बच्चों को सामाजिक दूरी के साथ बैठाना और हर दिन वाहन को सैनिटाइज करना होगा, प्रार्थना सभा, बाल सभा, खेल, संगीत जैसी गतिविधियां नहीं होंगी, स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों से सिर्फ ट्यूशन फीस के अलावा कोई अन्य फीस नहीं लेनी होगी। साथ ही बच्चों को अगले आदेश तक पका हुआ भोजन भी नहीं दिया जाएगा। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!