चचेरी बहन से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास–

by | Jul 1, 2022 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

दो लाख पांंच हजार अर्थदंड भी वसूलने के दिए न्यायालय ने आदेश– 

गोपेश्वरः जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने अपनी ताऊ की लड़की (चचेरी बहन) के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दो लाख पांंच हजार रुपये अर्थदंड वसूलने के आदेश भी दिए हैं। अर्थदंड जमा न करने पर एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जुर्माने की धनराशि में से एक लाख पांच हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश भी दिए हैं।

मामला 20 सितंबर 2018 का है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली चमोली में अपने बड़े भाई के बेटे पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। विशेष लोक अभियोजक, पोक्सो/वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पंत ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह न्यायालय में पेश किए गए। जिला एवं विशेष सत्र न्यायालय ने अभियोजन के तथ्यों को सही पाते हुए अभियुक्त को दोषी पाया। जिसके बाद न्यायालय ने अभियुक्त को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

न्यायालय ने अपने निर्णय में पीड़िता के पुर्नस्थापना के लिए उसे प्रतिकर की धनराशि शीघ्र दिए जाने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव को इस संबंध में यथाशीघ्र प्रतिकर की धनराशि दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!