चमोलीः इन अधिकारियों को नहीं इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की जानकारी–

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मं‌च के संवाद कार्यक्रम में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारी–

गोपेश्वरः विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर के कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में कई अधिकारी बिना तैयारी के पहुंच गए। अधिकारियों को इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के बारे में तक जानकारी नहीं थी। जिस पर मंच के सदस्य शशि भूषण मैठाणी ने नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना ही विभाग का ‌दायित्व है।

आगामी बैठक में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। गोपेश्वर स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय सभागार में उपभोक्ताओं और अधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान चमोली, गोपेश्वर, नंदप्रयाग और जोशीमठ के उपभोक्ताओं की दर्ज शिकायतों का मौके पर सुनवाई व निस्तारण भी किया गया। मंच के सदस्य शशि भूषण मैठाणी ने कहा कि पौने तीन साल से मंच समय-समय पर उपभोक्ताओं और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है, बावजूद इसके उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कई अधिकारियों को इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के बारे में पूछा, तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। मैठाणी ने कहा कि उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिबद्ध होना पड़ेगा, अधिकारियों को विद्युत अधिनियम को गंभीरता से पढ़ने और समझने चाहिए। अधिकांश उपभोक्ताओं को अभी भी एनए (मीटर रीडिंग नहीं) के बिल भेजे जा रहे हैं, जबकि अब विद्युत मीटर घरों के बाहर लगे हुए हैं। उन्होंने इसे विभाग की गंभीर लापरवाही बताया।

मंच के तकनीकी सदस्य भूपेंद्र कनेरी ने कहा कि शिकायत निवारण मंच उपभोक्ताओं के हितों के लिए गठित है। उपभोक्ताओं की ओर से लगातार शिकायतें मंच के समक्ष दर्ज की जा रही हैं, लेकिन ऊर्जा निगम इन समस्याओं को दूर करने में नाकाम साबित हो रहा है। इस मौके पर सहायक अभियंता अंकित रावत, दीपक राणा, लेखाकार बीएस फोनिया, कार्यालय अधीक्षक हरिकृष्ण पुरोहित, कांति पंवार, शिव प्रसाद गौड़, रंजना बड़वाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!