अगस्त्यमुनिः एसआईटी जांच में फर्जी मिली शिक्षक की बीएड की डिग्री–

by | Jul 7, 2022 | आरोप, पौड़ी, शिक्षा | 0 comments

रुद्रप्रयाग जिले में तैनात शिक्षक की डिग्री मिली फर्जी, ‌निलंबित–

पौड़ीः  एसआईटी जांच में बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर रुद्रप्रयाग जनपद में तैनात सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने निलंबन आदेश जारी करते हुए शिक्षक को फिलहाल खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) से संबद्ध कर दिया है। शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में तैनात था।

अपर निदेशक महा‌वीर बिष्ट ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में तैनात शिक्षक गुलाब सिंह ने नियुक्ति के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की बीएड की डिग्री प्रस्तुत की थी। 
एसआईटी जांच में यह डिग्री फर्जी पाई गई। शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। और फिलहाल शिक्षक को बीईओ कार्यालय अगस्त्यमुनि से संबद्घ कर दिया गया है। अगस्त्यमुनि थाने में भी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। अभी विभागीय जांच चलेगी, यदि आरोप सही पाए गए तो शिक्षक की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!