शरारती तत्वों ने तोड़ा नगर पंचायत का स्वागत गेट–

by | Jul 8, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, गेट तोड़ने के लिए किया जेसीबी का प्रयोग- 

पीपलकोटीः नगर पंचायत पीपलकोटी का बिरही के पास लगाया गया स्वागत गेट शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। नगर पंचायत की ओर से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पीपलकोटी चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गेट को तोड़ने के लिए जेसीबी या पोकलैंड मशीन का प्रयोग किया गया है।

नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश बंडवाल और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से इसी वित्तीय वर्ष में बिरही चाड़े से आगे गौडिय़ा की तरफ स्वागत गेट लगाया गया था। यह काफी पक्का और मजबूत था, जो आसानी से नहीं टूट सकता था।

इस स्वागत गेट को शरारती तत्वों ने जेसीबी या पोकलैंड मशीन से तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पीपलकोटी चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि कुछ लोग विकास के विरोधी होते हैं। उनसे विकास कार्य नहीं देखे जा सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र इस मामले में कठोर कार्रवाई अमल में लाने के लिए कहा है। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!