चमोली/ऊखीमठ। आजकल भारी बारिश के कारण सड़कों पर सफर खतरनाक बना हुआ है। कहीं चट्टानों से पत्थर छिटक रहे हैं तो कहीं सड़क धंस गई है। शनिवार रात को मनसूना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मनसूना बाजार के समीप बरसाती गदेरे में बाड़ जैसी स्थिति उत्पन हो गई है। यहां एक क्रशर मशीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है और मधु गंगा के किनारे टनों मलबा अटका हुआ है। वहां वाहनों की आवाजाही भी सोमवार को सुबह 10 बजे तक बाधित रही, वहीं, गोपेश्वर-ऊखीमठ-कुंड मोटर मार्ग दिलमी गांव के ठीक नीचे करीब 10 मीटर तक धंस गया है। भू-धंसाव अभी भी लगातार जारी है। भू-धंसाव से दिलमी गांव को जाने वाली सड़क और अनुसूचित जाति के आवासीय मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इन मकानों का पुनर्वास करना भी बेहद जरुरी हो गया है। सोमवार को दिनभर यहां भू-धंसाव जारी था। मोटर साइकिल सवार तो जैसे-तैसे अपने वाहनों को आर-पार करते रहे, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही दिनभर नहीं हुई। यहां जेसीबी से हिल कटिंग भी नहीं किया जा सकता है। यहां कभी भी लंबे समय के लिए सड़क बाधित हो सकती है। सड़क की यथास्थिति को देखने के लिए लोनिवि (एनएच) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, सड़क बाधित होने े लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सावन माह के कारण इन दिनों कई स्थानीय लोग तुंगनाथ, मदमहेश्वर सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। लेकिन सड़कों की दयनीय स्थिति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जरुरी हो, तभी करना आजकल सफर, टूटी सड़कों पर इस तरह हो रहा मुश्किलों भरा सफर —
by laxmi Purohit | Aug 2, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...
गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...
जिलाधिकारी से मिले जनप्रतिनिधि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...
नवोदय की गुंजन व पीस के शुभ 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे-- गोपेश्वर, 15 अप्रैल 2026: सीबीएसई...
अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

