पंचपूजा के साथ पोखरी के बामेश्वर मंदिर में शिव महापुराण कथा हुई शुरू–

by | Jul 16, 2022 | चमोली, धर्म, संस्कृति | 0 comments

कथावाचक पूज्या कृष्णप्रियाजी महाराज ने शुरू किया कथावाचन–

पोखरीः कल-कल बहती पतीत पावनी नदी के किनारे बसे प्राचीन बामेश्वर मंदिर में सावन माह की सक्रांति से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस दौरान मंदिर में पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने कथा का श्रवण किया। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में 23 जुलाई को भव्य जल कलश यात्रा और 24 को पूर्णाहूति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

कथावाचक पूज्या कृष्णप्रियाजी महाराज ने कहा कि संपूर्ण चराचर जगत में भगवान शिव विराजमान हैं। उत्तराखंड के कण-कण में शिव विराजमान हैं। यह पवित्र भूमि है और यहां के मानव देवतुल्य हैं। उन्होंने बामेश्वर मंदिर की महत्ता के बारे में भी बताया।

इधर, जनपद के प्रसिद्घ गोपीनाथ मंदिर, बटलेश्वर, गणजेश्वर, वीर भद्रेश्वर, सकलेश्वर, बामनाथ, कल्पेश्वर आदि मंदिरों में दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव को दुग्ध, जल और बेलपत्र अर्पित किए। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में रिकार्ड भीड़ उमड़ कर आती है। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!