कांग्रेस के मंथन शिविर में गरजे पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, कहा- त्रस्त है जनता, राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है-

by | Aug 3, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। कांग्रेस के मंथन शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। सरकारें अपना गुणगान स्वयं ही करने में लगे हुए हैं, ऐसे में जनता अपनी समस्याओं को लेकर जाएं भी तो किसके पास जाएं। उन्होंने कहा कि अबकी बार उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार का किसी भी योजना को लेकर स्पष्ट नीति नहीं है। जनता को सिर्फ आश्वासनों में ही संतुष्ट किया जा रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2022 के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। मंथन शिविर में भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बद्री सिंह सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक सिंचाई विभाग हाल सुभाष नगर, सेवानिवृत्त कैप्टन वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, सुभाष नगर, महिपाल सिंह नेगी पूर्व सैनिक सुभाष नगर, रघुवीर सिंह अवकाश प्रधानाचार्य  गोपेश्वर, वीरेंद्र सिंह रावत सुभाष नगर, संगीता देवी , रजनी देवी, गीता, मीना गैरोला, कमला देवी,  माधुरी, बबीता रावत, विनीता देवी, संत्री रावत, रंजना नेगी,  नर्मदा, अंजू बर्त्वाल, यशोदा पंत , पुष्पा पांडे श‌ामिल हैं। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर बर्त्वाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मंजू फर्स्वाण, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी अरविंद नेगी, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट,  नगर अध्यक्ष मंजू फर्स्वाण,  ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पवार, पूर्व दायित्वधारी एवं वर्तमान में जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन इंजीनियर यदुवीर सिंह बर्त्वाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, सभासद ऊषा फर्स्वाण,  बद्रीनाथ विधानसभा के युवा अध्यक्ष योगाबर बिष्ट उर्फ़ नाना, मुकुल बिष्ट, कांग्रेस सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के जिला उपाध्यक्ष के.एस राणा, 

 महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष विनीता नेगी आदि मौजूद थे।  

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!